Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया अच्छा निर्णय, हिमाचल में आई आपदा के चलते हरोली उत्सव हुआ स्थगित

October 1, 2023

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया अच्छा निर्णय,  हिमाचल में आई आपदा के चलते हरोली उत्सव हुआ स्थगित

ऊना (राजीव भनोट): जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा शुरू किया गया हरोली उत्सव चाहे बीजेपी सरकार में बंद रहा लेकिन इस बार पुनः इस उत्सव को मनाने की कवायद शुरू की गई ,इसके लिए तिथियां फाइनल कर दी गई 8, 9 व 10 अक्टूबर को यह उत्सव कांगड़ के मैदान में होना तय किया गया, इसके लिए वकायदा बैठक भी हुई ,तैयारी भी हुई और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी इसके लिए प्रशासन को आगे बढ़ाने का हौसला दिया ,लेकिन इसी दौरान प्रदेश में बारिश से बड़ी आपदा आई ,जिसमें 12000 करोड़ का नुकसान हुआ 400 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई, ऐसे में हरोली उत्सव की तैयारी के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पहल करते हुए प्रशासन को यह उत्सव फिलहाल स्थगित करने के निर्देश दिए। इसके बाद तैयारी बंद कर दी गई है और अब इस उत्सव को आगे बढ़कर किया जाएगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश में उत्सव मनाने का माहौल नहीं है, इस समय प्रदेश में जो आपदा आई है उसमें जो प्रभावित है उनको मदद करने का अवसर है ।प्रदेश को पटरी पर लाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्सव जरूरी है ,उत्सव से सांस्कृतिक मंच मिलता है, प्रतिभाओं में निखार आता है ।उन्होंने कहा कि यह आगे आने वाले समय में किया जा सकता है, फिलहाल इसको स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सब बढ़-चढ़कर के आपदा राहत कोष में मदद करें और यह प्रार्थना भी करें कि सभी जो प्रभावित हैं वह जल्द पुनर्स्थापित होकर बेहतर जीवन आगे बढ़ाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें