Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में सामने आया चौंकाने वाला मामला, 3 सगी बहनों की ट्रंक में मिली लाश

October 2, 2023

Jalandhar में सामने आया चौंकाने वाला मामला, 3 सगी बहनों की ट्रंक में मिली लाश

जालंधर : जालंधर में सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, मिली जानकारी के अनुसार थाना मकसूदा के अंतर्गत आते कानपुर में दिन चढ़ते ही 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

इलाका निवासियों ने बताया कि देर रात बच्चियों का पिता लापता होने का हंगामा कर रहा था, जिसके संबंध में देर रात पुलिस भी पहुंची थी और जांच के बाद वापस चली गई। पुलिस ने कहा कि मामला तब सामने आया जब लड़कियों का पिता सोमवार को घर का सामान हटा रहा था और तभी उसे संदूक असामान्य रूप से ज्यादा भारी लगा। पुलिस ने बताया कि जब उसने संदूक खोला तो उसके अंदर उसने तीनों बेटियों को पाया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः महाकुंभ को लेकर UP सरकार की तैयारियां शुरू, 10 हजार बेड का ‘गंगा पंडाल‘ बनाने का प्रस्ताव

पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता को हाल में उसकी शराब पीने की आदत के कारण मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा था मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ इलाका निवासियों ने शक जाहिर करते हुए बताया कि ये सारी वारदात को अंजाम बच्चियों के पिता ने दिया है और फिर बाद में बच्चियों के लापता होने की कहानी बनाकर अपना जुर्म छुपाने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंची मकसूदा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें