
नयी दिल्ली: सारेगामा ने कॉन्टेस्ट हम भोजपुरी सुपरस्टार शुरू किया है। सारेगामा इंडिया के एक्सक्यूटिव वॉइस प्रेसिडेंट कुमार अजित ने बताया कि यदि आपमें गाने और डांस करने की प्रतिभा है तो ‘हम भोजपुरी सुपरस्टार’ आपके लिये एक परफ़ेक्ट मौका है ।इस कांटेस्ट में आपको 45 सेकेंड या उससे ज्यादा में अपना हुनर का प्रदर्शन करते हुए वीडियो बनाकर वाट्सएप नंबर 8657008866 पर भेजना है और हम भोजपुरी सुपर स्टार बनने का मौका पाना है।
उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि भोजपुरी में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर मंच नहीं मिलने की वजह से वे गुमनामी में खो जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिनमें प्रतिभा है और जिनको लगता है कि उन्हें कोई मौका नहीं मिल रहा है, वे अब 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हम भोजपुरी सुपरस्टार कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...