Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोली काण्ड में घायल रुस्तम की उपचार के दौरान मौत

October 2, 2023

गोली काण्ड में घायल रुस्तम की उपचार के दौरान मौत

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से गम्भीर रुप से घायल रुस्तम की रविवार की मध्य रात्रि लखनऊ स्तिथ मेदांता अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल देखते हुए भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार 29 सितम्बर शुक्रवार को अबूजर उर्फ़ रुस्तम (44) पर तीन बदमाशों ने उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जब वह प्रात: अपने मतस्य पालन केंद्र में बने एक कमरे से बाहर निकला रहा था। इस हमले में रुस्तम को तीन गोली पेट और हाथ में लगीं थीं।

ये भी पढ़ें- देवरिया में हुई हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी थी लेकिन स्थिति में सुधार न होने की वजह से स्वजनों ने मेदांता अस्पताल लखनऊ भर्ती कराया। रुस्तम की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद शाहगंज स्तिथ कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए ख़ाक किया गया। मौत के बाद पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दिया। मृतक ने अपने बयान में गांव के प्रधान प्रतिनिधि अफरोज़ उर्फ़ बबलू को घटना का जिम्मेदार बताया था। मृतक के भाई जावेद ने तीन नामजद और एक अज्ञात पर हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें