Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

October 3, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

 मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही विदेशी कोष की सतत निकासी का असर रुपये पर पड़ा। विदेश मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख ने निवेशकों की भावनाओं को भी प्रभावित किया।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: विदेशी कोष की सतत निकासी से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में आई गिरावट 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है। शुक्रवार को रुपया 83.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.11 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बड़ी ख़बरें पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन को पेरिस फैशन वीक रनवे लुक के लिए मिलीं मिश्रित प्रतिक्रियाएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें