Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

4 वर्षीय मासूम की बलि देने का मामला: पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

October 3, 2023

4 वर्षीय मासूम की बलि देने का मामला: पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

लुधियाना : खन्ना में एक 4 वर्षीय मासूम की बलि देने का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे को पड़ोसी ने देर रात उस समय घर से उठा लिया जब उसका पूरा परिवार सो रहा था। परिवार को बच्चे के गायब होने का तब पता चला जब वह नींद से जागे और अपना बच्चा ढूंढने लगे। हत्या आरोपी अपना मोबाईल बच्चे के बिस्तर पर छोड़ गया, मामला तंत्र विद्या का बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अज्ञात व्यक्ति ने घर में फैंके हेरोइन के 3 पैकेट, पुलिस ने कार्रवाई की शुरू

खन्ना के अलोड इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब एक 4 वर्षीय बच्चे की लाश खाली प्लाट में मिली। बच्चे का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामला तंत्र विद्या का बताया जा रहा है। मृतक के परिवार के अनुसार बच्चे को घर से उस समय उठाया गया जब परिवार आधी रात को सो रहा था और बच्चा अपने दोनों बड़े भाई बहन के साथ सो रहा था। बच्चे को उठाने वाले व्यक्ति का मोबाईल फोन भी बच्चे के बिस्तर पर पड़ा था। बच्चे के पिता की जब 1 बजे आंख खुली तो उसने देखा तो बच्चा गयाब था जिसके बाद बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बिहार जाति जनगणना: सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को करेगा मामले की सुनवाई

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस को चार घंटे में ही सुलझाते हुए बच्चे की बलि देने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि पुलिस ने एसपी प्रज्ञा जैन की अगवाई में डीएसपी, एसएचओ हेमंत कुमार की अगवाई में आरोपी को पकड़ लिया है। जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्चे के माता पिता ने बताया कि उनके तीन बच्चे बेड पर जबकि वह कमरे में ही सो रहे थे। रात को आरोपी अरविंदर घर आया और सो रहे बच्चे को उठाकर ले गया, बाद में चाकू से गला काटकर बलि देकर मार दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें