Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

HCL Tech का Generative AI, मेटावर्स के क्षेत्र में नवोन्मेषण के लिए ‘Business Finland’ से करार

October 4, 2023

HCL Tech का Generative AI, मेटावर्स के क्षेत्र में नवोन्मेषण के लिए ‘Business Finland’ से करार

नयी दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (एचसीएलटेक) ने जेनरेटिव एआई, मेटावर्स, अंतरिक्ष और क्वॉन्टम प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में नवोन्मेषण और विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘बिजनेस फिनलैंड’ के साथ समझौता किया है। इस गठबंधन से नॉर्डिक क्षेत्र में एचसीएल टेक की उपस्थिति और मजबूत हो सकेगी। नोएडा मुख्यालय वाली आईटी सेवा कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस गठजोड़ से उसे फिनलैंड में उभरती प्रौद्योगिकियों और नवोन्मेषण तक सुगम पहुंच मिलेगी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः WHO ने दुनिया के दूसरे मलेरिया रोधी टीके के इस्तेमाल को दी मंजूरी: SII

इस सहयोग के जरिये फिनलैंड की कंपनियां और प्रौद्योगिकी स्टार्टअप इकाइयां एचसीएल टेक के नवोन्मेषी नेटवर्क, ‘ईएसटीआईपीटीएम’ के जरिये अपने समाधान वैश्विक उपक्रमों तक पहुंचा सकेंगी। इनमें 1,500 से अधिक स्टार्टअप इकाइयां, 14 से अधिक उद्यम पूंजीपति, 16 से अधिक व्यापार आयोग और वैश्विक स्तर पर पांच शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। ‘बिजनेस फिनलैंड’ नवोन्मेषण के वित्तपोषण और व्यापार, यात्रा तथा निवेश प्रोत्साहन के लिए एक सरकारी संगठन है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः WHO ने दुनिया के दूसरे मलेरिया रोधी टीके के इस्तेमाल को दी मंजूरी: SII

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें