Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन सुनक कंजरवेटिव पार्टी ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है, मेरी गाथा एक ब्रिटिश कहानी है: प्रधानमंत्री सुनक

October 4, 2023

ब्रिटेन सुनक कंजरवेटिव पार्टी ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है, मेरी गाथा एक ब्रिटिश कहानी है: प्रधानमंत्री सुनक

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है और उनकी गाथा एक ब्रिटिश कहानी है।सुनक ने पार्टी नेता के रूप में कंजरवेटिव पार्टी के अपने पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है और उनकी त्वचा का रंग कोई ‘‘बड़ी बात’’ नहीं है।उन्होंने कार्यभार संभालने के लगभग एक साल बाद इस भाषण को अपने राजनीतिक करियर का सबसे महत्वपूर्ण भाषण करार दिया। सुनक की पत्नी अक्षता मूíत ने राजनीतिक मंच पर पहली बार पदार्पण किया। वह मैनचेस्टर में कंजरवेटिव पार्टी के सम्मेलन में अपने पहले भाषण के लिए ‘‘सबसे अच्छे दोस्त’’ ऋषि सुनक का परिचय देने के लिए सामने आईं।

इसके बाद सुनक ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अगले चुनावों में उन्हें ब्रिटिश जनता का जनादेश मिलेगा।सुनक ने कहा, ‘‘कभी भी किसी को यह न कहें कि यह एक नस्लवादी देश है। ऐसा नहीं है।’उन्होंने कहा, ‘‘मेरी गाथा एक ब्रिटिश कहानी है। एक कहानी इस बारे में है कि कैसे एक परिवार तीन पीढिय़ों तक थोड़े से लोगों के साथ डाउंिनग स्ट्रीट तक पहुंच सकता है।’’ उन्होंने दर्शकों में अपने अग्रिम पंक्ति के कैबिनेट सदस्यों की ओर इशारा किया, जिनमें भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और ऊर्जा मंत्री क्लेयर कॉटिन्हो भी शामिल थीं।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पहले ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री होने पर गर्व है, लेकिन आप जानते हैं, मुझे इससे भी अधिक गर्व है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। और बस याद रखें: यह कंजरवेटिव पार्टी थी जिसने ऐसा किया, न कि (विपक्षी) लेबर पार्टी ने।’’सुनक ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा प्रस्ताव है कि भविष्य में हम धूम्रपान की उम्र हर साल एक वर्ष बढ़ा दें। इसका अर्थ है कि आज 14 साल के बच्चे को कभी भी कानूनी तौर पर सिगरेट नहीं बेची जाएगी और वे और उनकी पीढ़ी धूम्रपान मुक्त हो सकते हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें