Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजियाबाद में मुस्लिम पड़ोसी ने दिनदहाड़े किशोरी पर किया तलवार से वार, हालत गंभीर, पुलिस बल तैनात

October 6, 2023

गाजियाबाद में मुस्लिम पड़ोसी ने दिनदहाड़े किशोरी पर किया तलवार से वार, हालत गंभीर, पुलिस बल तैनात

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की जगतपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े एक मुस्लिम पड़ोसी ने सरेराह किशोरी पर तलवार से वार कर दिया। घटना गुरुवार शाम लगभग चार बजे की है। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी तलवार लहराता हुआ फरार हो गया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसको देखते हुए आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एहतियातन मोदीनगर के साथ निवाड़ी और भोजपुर से भी पुलिस बल बुलाकर कॉलोनी में तैनात किया गया है।

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि दिव्या (16) पर उसके पड़ोस में रहने वाले शौकीन ने हमला किया है। नौवीं में पढ़ने वाली दिव्या घर से टय़ूशन के लिए निकली थी, तभी आरोपी आया और उस पर तलवार चला दी। सिर में तलवार लगने से वह गिर गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके शरीर पर कई वार किए।उन्होंने बताया कि शौकीन का पत्नी से झगड़ा चल रहा है और वह लंबे समय से अकेला ही रह रहा है। हमले के बाद भागते हुए शौकीन सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। डीसीपी का कहना है कि फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शौकीन दिव्या के घर आता-जाता था। पीड़िता को हायर सेंटर में रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें