Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जग्गू भागवानपुरिया ने किया हाईकोर्ट का रुख, कहा ‘जान को खतरा, किसी और जेल भेजा जाये ‘

October 6, 2023

जग्गू भागवानपुरिया ने किया हाईकोर्ट का रुख, कहा ‘जान को खतरा, किसी और जेल भेजा जाये ‘

कपूरथला जेल में बंद जग्गू भागवानपुरिया ने हाईकोर्ट का रुख करते हुए कहा है की उसे किसी और जेल भेजा जाए क्यूंकि उसे दूसरे गैंगस्टर से अपनी जान का खतरा है। जग्गू की याचिका पर हाईकोर्ट ने एडीजी जेल को दस दिनों के अंदर फैसला लेने के हुक्म दिए हैं।

हाईकोर्ट में जग्गू ने अपने पक्ष में कहा कि जेल में खतरा सिर्फ गिरोह के आकाओं से ही नहीं बल्कि उनके गुर्गों और समर्थकों से भी है क्योंकि वह उसको जान से मारना चाहते हैंजिस वजह से वह बठिंडा जेल से किसी और जेल में जाना चाहता है। इस पिटीशन में लॉरेंस बिश्नोई ,दिलप्रीत बाबा, नीटा देओल , गुरप्रीत सिंह और कुछ गैंगस्टर से अपनी जान को खतरा बताया है। वर्तमान में, जग्गू भगवानपुरिया कई अन्य मामलों के अलावा रैपर सिद्धू मूस वाला की हत्या से संबंधित आरोपों का सामना करते हुए सलाखों के पीछे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें