
मुंबई: द लास्ट एनवेलप में नजर आने वाले एक्टर अन्नू कपूर ने सुपरस्टार टर्म के बारे में बात की है और कहा कि यह उनके लिए प्राथमिकता नहीं है।को-एक्टर शीबा चड्ढा के साथ अपनी हालिया फिल्म द लास्ट एनवेलप के संबंध में बातचीत के दौरान, अभिनेता को एक बार फिर अपने दृढ़ विश्वास को व्यक्त करते हुए देखा गया है।यह फिल्म जियोसिनेमा फिल्म फेस्ट में प्रदर्शति होने के लिए तैयार है, जहां 20 दिनों के दौरान 20 फिल्में रिलीज होंगी। यह एक बुजुर्ग कपल की भावनात्मक यात्र है, जो अपने बीमार बेटे की देखभाल के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त करते हैं।
मैं सुपरस्टार नहीं हूं पर उन्होंने कहा, ’दरअसल, मैं कोई सुपरस्टार नहीं हूं और इस बारे में मेरे विचार नहीं बदले हैं। मुझे इस इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। दुर्भाग्य से, यह एक सक्सेस-ओरिएंटेड सोसाइटी का टिपिकल साइन है, जहां व्यक्तियों का मूल्यांकन प्रतिभा के बजाय सामाजिक सफलता के आधार पर किया जाता है।’
’अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, वे सभी सुपरस्टार हैं! भगवान उन्हें आशीर्वाद दें, लेकिन मैं सुपरस्टार नहीं हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’’सुपरस्टार बनना मेरे लिए कोई प्राथमिकता नहीं है। जब तक मैं समाज या अपने देश के लिए हानिकारक नहीं हूं, मुझे अपने विचार और राय व्यक्त करने का पूरा अधिकार है।‘अन्नू और शीबा चड्ढा-स्टारर द लास्ट एनवेलप 12 अक्टूबर को जियोसिनेमा ऐप पर प्रसारित होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...