Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

13 October को रिलीज होगी Vinay Pathak की फिल्म ‘अब तो सब भगवान भरोसे’

October 7, 2023

13 October को रिलीज होगी Vinay Pathak की फिल्म ‘अब तो सब भगवान भरोसे’

पटना: बॉलीवुड अभिनेता विनय पाठक की फिल्म अब तो सब भगवान भरोसे 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। ‘अब तो सब भगवान भरोसे’ भारत सहित यूके, यूएस, आस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के सिनेमा घरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन शिलादित्य बोरा ने किया है जबकि कहानी और पटकथा सुधाकर नीलमणि एकलव्य ने लिखी है।

फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यहां आये विनय पाठक ने बताया,हमारी फिल्म एक जरुरी फिल्म है। अनोखी फिल्म है।इसे सभी देखना चाहिए। फिल्म बिहार के पृष्ठभूमि पर आधारित है। लकी हूं कि मैं इस फिल्म का अहम हिस्सा हूँ। यह फिल्म शिलादित्य बोरा के निर्देशन बनी पहली है। शिलादित्य बोरा ने कहा,फिल्म अब तो सब भगवान भरोसे वास्तविक जीवन पर आधारित जरूर है लेकिन अनुभव करोड़ों लोग से मेल खाती है।

फिल्म के असोसिएट प्रोड्यूसर रविराज पटेल ने कहा कि अब तो सब भगवान भरोसे सही शिक्षा और गलत शिक्षा के बीच की व्यथा पर गम्भीर बात रखती है। इस अवसर पर अमेटी यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति डॉक्टर विवेकानंद पांडेय ने कहा कि विनय पाठक जैसे अभिनताओं से बिहार का मान बढ़ा है। हम गौरवान्वित हैं कि वह पटना आए हैं। मैं उनकी फिल्म के शुभकामनाएँ देता हूँ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें