Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिनेमा हॉल में जवान के शुरू होते ही Shah Rukh Khan के फैंस ने फोड़े पटाखे, मची अफरा-तफरी

October 7, 2023

सिनेमा हॉल में जवान के शुरू होते ही Shah Rukh Khan के फैंस ने फोड़े पटाखे, मची अफरा-तफरी

नासिकः शाहरुख खान के क्रेजी फैंस ने शुक्रवार की रात मालेगांव के कमलदीप थिएटर में लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर रिलीज जवान के शुरू होने के तुरंत बाद पटाखे, सुतली-बम फोड़े और कई रॉकेट भी दागे, जिससे कई दर्शक डर गए। जैसे ही अंदर आतिशबाजी शुरु हुई, थिएटर मैनेजर ने शो रोक दिया और लाइटें चालू कर दी। कई फैंस सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख की हरकतों पर खुशी से नाचते, ताली बजाते और झूमते देखे गए, जिसके अन्य दर्शकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पढ़ें बड़ी खबरें :  इन देशाें में छिड़ी जंग, उग्रवादियों ने दागे दर्जनों रॉकेट, देशभर में सुनी गई सायरन की आवाज

दर्शकों में से कई लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े व हाथापाई शुरू हो गई। कई दर्शक धुएं और दरुगध से भरे सिनेमा हॉल से बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस सिनेमाघर पहुंची और कुछ को हिरासत में लिया। पुलिस ने उन्हें चेतावनी भी दी कि बंद जगहों पर इस तरह से पटाखे फोड़ना गैरकानूनी है। 20 मिनट के ब्रेक के बाद फिल्म शो दोबारा शुरू हुआ।

पढ़ें बड़ी खबरें :  Highway पर पलटी बस, 3 बच्चों समेत 16 की हुई मौत, 29 घायल

7 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने के बाद से, शाहरुख की लेटेस्ट फिल्म जवान ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें: सालों पुराना झगड़ा खत्म करते हुए Salman Khan के घर पहुंचा ये बड़ा Singer

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें