Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेहा राज और लवली काजल का नया लोकगीत‘सजना है सजना के लिए’ हुआ रिलीज

October 8, 2023

नेहा राज और लवली काजल का नया लोकगीत‘सजना है सजना के लिए’ हुआ रिलीज

 

मुंबई: सिंगर नेहा राज और अभिनेत्री लवली काजल का नया लोकगीत‘सजना है सजना के लिए’रिलीज हो गया है। सजना है सजना के लिए’वर्ल्डवाइड रिकार्डस भेजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि लवली काजल को जब पता चलता है कि सजा पति परदेस से घर आने वाला है तो वह अपने पति के स्वागत में सज धज कर तैयार हो रही है।

उसकी सहेलियों के छेड़ने पर लवली काजल दिल लूटने वाला ठुमका लगाते हुए कहती है कि‘कान के बाली होठ के लाली लगा लेली बिंदिया, आवत होइहैं संइयाँ सोचि लागे ना निंदिया.ओन्हहि पे मरीला ओन्हहि खातिर जीइले, सजना है हमको सजना के लिए.वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत‘सजना है सजना के लिए’को नेहा राज ने गाया है।

इसके लिरिक्स अरविन्द आर्यन ने लिखे हैं। इसका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। इसके गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें