Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India ने तेल अवीव की उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कीं

October 8, 2023

Air India ने तेल अवीव की उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कीं

 

नई दिल्ली: इजराइल के तेल अवीव पर शनिवार को हमास आतंकवादियों के हमला करने के बाद एयर इंडिया ने वहां की सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।

एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, टिकट बुक कर चुके यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार पूरा सहयोग दिया जाएगा। एयरलाइन तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। ये उड़ानें- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को होती हैं। शनिवार को नयी दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और वापसी की उड़ान एआई 140 को रद्द कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: ‘गोमांस साबित हुए बिना वाहन जब्त करना गलत’, इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार पर 2 लाख का जुर्माना लगायाv

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें