Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

केसीआर दो सीटों गजवेल और कामारेड्डी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

October 9, 2023

केसीआर दो सीटों गजवेल और कामारेड्डी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे केसीआर

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दो सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। साथ ही वह लगातार कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह 9 नवंबर को सिद्दीपेट जिले की अपनी पारंपरिक सीट गजवेल के अलावा बीआरएस के मजबूत किले के तौर पर मशहूर कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे। 9 नंवबर की सुबह, सिद्दीपेट निर्वाचन क्षेत्र में कोन्यापल्ली वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा किया जाएगा और परंपरा के अनुसार विशेष पूजा की जाएगी। बाद में सीएम केसीआर गजवेल में अपना पहला नामांकन करेंगे। इसके बाद दूसरा नामांकन दोपहर दो बजे कामारेड्डी में किया जाएगा। बाद में सीएम केसीआर तीन बजे से शुरू होने वाली कामारेड्डी जनसभा में हिस्सा लेंगे।

बीआरएस प्रमुख मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की 15 अक्टूबर को तेलंगाना भवन में पार्टी विधायक उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे। बीआरएस प्रमुख मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव 15 अक्टूबर को तेलंगाना भवन में पार्टी के विधायक उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर सीएम केसीआर उम्मीदवारों को चुनाव में अपनाए जाने वाले नियम-कायदों के बारे में बताएंगे। वहीं बीआरएस के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव बीआरएस पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। बाद में, 15 अक्टूबर को ही केसीआर हैदराबाद से प्रस्थान करेंगे और शाम 4 बजे हुस्नाबाद निर्वाचन क्षेत्र केंद्र में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम केसीआर इस जिले में करेंगे दौरा
16 अक्टूबर को सीएम जनगामा और भुवनागिरी निर्वाचन क्षेत्रों के केंद्रों में एक खुली बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को केसीआर सिद्दीपेट और सिरिसिला निर्वाचन क्षेत्र केंद्रों में आयोजित सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे। वहीं 18 अक्टूबर को केसीआर दोपहर 2 बजे जडचार्ला निर्वाचन क्षेत्र केंद्र और उसी दिन शाम 4 बजे मेडचल निर्वाचन क्षेत्र केंद्र में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें