Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टरमाइंड

October 11, 2023

पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टरमाइंड

पंजाब डेस्क : भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आतंकी शाहिद पंजाब के जिला पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था। एनआईए ने यूएपीए के तहत शाहिद के खिलाफ केस दर्ज किया था।

आतंकी शाहिद तलीफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला का रहने वाला था और वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। शाहिद भारत में आतंकवादियों को लॉन्च करने की निगरानी और आतंकवादी हमलों की योजनाएं बनाने में शामिल था। शाहिद लतीफ को 12 नवंबर, 1994 को गिरफ्तार किया गया था और भारत की जेलों में 16 साल की सजा काटने के बाद 2010 में वाघा के माध्यम से निर्वासित कर दिया गया था।

बता दें कि पठानकोट में 2 जनवरी, 2016 को जो हमला हुआ था, उसका मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ ही था। इसके अलावा शाहिद इंडियन एयरलाइंस के विमान हाईजैक करने के मामले में भी आरोपी था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें