Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

दशहरा उत्सव में शुरुआती दौर में शुरू हो व्यापारिक गतिविधियां : नरोत्तम ठाकुर

October 11, 2023

दशहरा उत्सव में शुरुआती दौर में शुरू हो व्यापारिक गतिविधियां : नरोत्तम ठाकुर

कुल्लू (सृष्टि) : ढालपुर मैदान में जहां 24 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। तो वहीं देवी-देवताओं के महाकुंभ को देखने के लिए हजारों की संख्या में रोजाना लोग ढालपुर आएंगे। लेकिन दशहरा उत्सव समिति के द्वारा अबकी बार कई व्यवस्थाओं को बदला जा रहा है। जो बिल्कुल भी सही नहीं है। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने बताया कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा व्यापारियों के लिए कुछ नए निर्णय जारी किए गए हैं। जिससे व्यापारियों को तो नुकसान उठाना पड़ेगा। बल्कि मेले में आए लोगों को भी खरीदारी करने का मौका नहीं मिलेगा।

पढ़ें बड़ी खबरें : रील्स बनाना महिला दरोगा को पड़ा भारी, SP को उठाना पड़ा ये बड़ा कदम

वहीं कुछ दुकानों को ऐसी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है, जहां पर उनका कारोबार बिल्कुल भी नहीं चल पाएगा। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने बताया कि जिला कुल्लू के हर इलाके से लोग देवी-देवताओं के साथ दशहरा उत्सव देखने के लिए आते हैं। लेकिन समिति के द्वारा शुरुआत के 7 दिनों तक व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने का जो निर्णय लिया गया है। उससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को खरीदारी करने का मौका नहीं मिलेगा। उनका कहना है कि लोग देवताओं के साथ-साथ दिनों तक ढालपुर मैदान में रहते हैं और उसके बाद वह वापस अपने घरों की ओर चले जाते हैं। ऐसे में 7 दिनों के भीतर ही वह अपने परिवार के लिए जरूरत का सामान खरीद कर जाते हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें : आलोचना के बाद कांग्रेस के इस बड़े विधायक ने छोड़ा रियलिटी शो Bigg Boss

दशहरा उत्सव समिति के द्वारा अबकी बार 7 दिनों के बाद व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में ना तो लोग खरीदारी कर पाएंगे और ना ही व्यापारियों को कोई फायदा हो पाएगा। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने बताया कि समिति के द्वारा जो यह है निर्णय लिए गए हैं। उस पर फिर से विचार किया जाना चाहिए और शुरुआत के 7 दिनों में ही व्यापारिक गतिविधियों को शुरू किया जाना चाहिए। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग देवी देवताओं के साथ ही खरीदारी कर वापस अपने घरों की ओर रवाना हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें