Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य MP Ramesh Lal ने परिवार सहित मां वैष्णो देवी के चरणों में लगाई हाजरी

October 12, 2023

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य MP Ramesh Lal ने परिवार सहित मां वैष्णो देवी के चरणों में लगाई हाजरी

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य सांसद रमेश लाल ने अपने परिजनों के साथ बीते मंगलवार को मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर अपने देश पाकिस्तान की उन्नति व सुख शांति की कामना की। पाकिस्तान सांसद रमेश लाल अपनी पत्नी आशी बा बेटी जया के साथ मंगलवार सुबह आधार शिविर कटड़ा पहुंचे और वहां से मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हुए। मां वैष्णो देवी भवन पर हाजिरी लगाकर सांसद परमेश लाल ने पाकिस्तान की उन्नति व सुख शांति की कामना मां वैष्णो देवी से की।

बातचीत के दौरान रमेश लाल ने बताया कि वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से वर्ष 2002 से लगातार वर्तमान में भी सांसद बने हुए हैं और अपने देश के विकास को लेकर निरंतर सक्रिय हैं। पाकिस्तान सिंध के लरकाना के सांसद रमेश लाल ने बताया कि मां वैष्णो देवी के बिन बुलावे के कोई नहीं आ सकता है और वह वर्ष 1996 से निरंतर मां वैष्णो देवी के चरणों में परिवार सहित हाजरी लगाने आ रहे हैं। रमेश लाल ने बताया कि जैसे भारत में मां वैष्णो देवी, हरिद्वार, स्वर्ण मंदिर, महाकालेश्वर के अलावा अन्य सिद्ध पीठ हैं। इसी तरह पाकिस्तान में भी कई सिद्ध पीठ मौजूद है। जिनमें बलूचिस्तान स्थित हिंगलाज माता मंदिर, कटासराज मंदिर, ननकाना साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर आदि प्रमुख हैं। जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है और पूरे विश्व भर के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है।

यह पूछे जाने पर कि बीते कुछ वर्ष पहले काफी संख्या में पाकिस्तान से हिंदू समुदाय के लोग मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आते थे परंतु बीते कुछ वर्षों से नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर सांसद रमेश लाल ने बताया कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक विशेष कर हिंदू समुदाय के साथ अन्य समुदाय के लोग भारत की तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं विशेषकर मां वैष्णो देवी की यात्रा, पर वीजा संबंधी अड़चने निरंतर आ रही हैं और चाहते हुए भी पाकिस्तान के अल्पसंख्यक अपनी तीर्थ यात्रा नहीं करना कर पा रहे हैं। लिहाजा सरकारों को चाहिए कि धार्मिक यात्राओं को लेकर वीजा सम्बंधित सभी अड़चने जल्द से जल्द दूर की जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें