Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 4 लाेगाें की मौके पर ही हुई मौत

November 18, 2024

Big Breaking : ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 4 लाेगाें की मौके पर ही हुई मौत

Jalandhar Road Accident : जालंधर में पठानकोट बाईपास के पास भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस घटना स्थल पर जांच करने पहुंची। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों के शवों को निकालने के लिए आपातकालीन सहायता दल को मलबे को काटना पड़ा। जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस और एसएसएफ की टीम मौजूद थी।

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में दो वाहन और एक ट्रक शामिल थे। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सभी वाहन अमृतसर से आ रहे थे। टक्कर के बाद ट्रक विपरीत लेन में जाकर पलट गया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और पीड़ितों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।

हालांकि, दो लोगों को कार को काटकर निकालना पड़ा। मौके पर मौजूद एएसआई सतपाल ने बताया कि एक बच्चे और एक महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। बच्चे का हाथ टूट गया है, जबकि महिला को कई चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, कार में करीब छह से सात लोग सवार थे। घायलों को हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल जालंधर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें