Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चार महीने में तैयार हुए स्टेडियम, पंजाब में हॉकी का भविष्य उज्ज्वल

November 7, 2026

चार महीने में तैयार हुए स्टेडियम, पंजाब में हॉकी का भविष्य उज्ज्वल

Praises Administration for Successful Asian Hockey Champions Trophy : जालंधर। हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन होना राज्य के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 के जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी पंजाब को दिलाने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया।

 

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह भी मौजूद रहे। नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब में पहली बार आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी जालंधर और मोहाली ने की, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और दूरदर्शी नेतृत्व से यह आयोजन संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि जालंधर और मोहाली के स्टेडियमों को महज चार महीने में तैयार और अपग्रेड किया गया। हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन ने भी आयोजन की सफलता और दर्शकों के उत्साह की सराहना की है।
नितिन कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोगों को अपने शहर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबले लाइव देखने का अवसर मिला। दर्शकों की भारी भीड़ और खेल प्रेमियों के उत्साह ने साबित किया कि पंजाब में हॉकी का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2027 के जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी पंजाब को दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्टेडियम में भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले करवाए जाएंगे। स्टेडियम के उचित रखरखाव के लिए पंजाब सरकार टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एजेंसी नियुक्त करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें