Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

असूज नवरात्रों से फिर लौटेगी रौनक,रविवार से शुरू हो रहे हैं नवरात्रे

October 12, 2023

असूज नवरात्रों से फिर लौटेगी रौनक,रविवार से शुरू हो रहे हैं नवरात्रे

रविवार पंद्रह अक्टूबर से असूज नवरात्रे शुरू हो रहे हैं जिसको लेकर मन्दिर प्रशासन मेले के प्रबंधों को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।असूज नवरात्रों के उपलक्ष पर एक बार फिर बाजारों में और मंदिरों में श्रदालुओं की रौनकें लौट आएंगी।क्योंकि अभी श्राद्ध चले हुए थे जिसके चलते चिंतपूर्णी बाज़ार में दस पंद्रह दिन पूरी तरह से मंदी छाई रही।रविवार को शुरू होने वाले नवरात्रों के दौरान मन्दिर के कपाट तीन बजे खुला करेंगे और रात ग्यारह बजे के करीब बन्द हुआ करेंगे।भीड़ बढ़ने पर मन्दिर के खुलने और बन्द करने के समय को बढ़ाया भी जा सकता है।इसके अलावा इन नवरात्रों के दौरान हर बार की तरह श्रदालु की ओर से मां के दरबार को रंग बिरंगे फूलों से सजाया भी जाता है।पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविन्द्र छिंदा ने कहा कि इन नवरात्रों में देवी शक्ति मां दुर्गा के भक्त उनके नौ रूपों की बड़े विधि विधान के साथ पूजा करते हैं नवरात्रों के समय घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है।रविंदर छिंदा ने बताया कि इन नवरात्रों में श्रदालु देश विदेश से भी माता रानी का आर्शीवाद लेने मां चिंतपूर्णी के दर पहुंचते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें