मनोरंंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। निर्देशक रविंद्र पीपट अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह कैंसर से पीड़ित थे। जानकारी के अनुसार सोमवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें काश आप हमारे होते, लावा, कैद में है बुलबुल और घर आया परदेसी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्मों के अलावा वह टीवी सीरीज वंश का निर्देशन भी कर चुके हैं, जो साल 1995 में प्रसारित हुआ था। इसके अलावा उन्होंने काश आप हमारे होते, अपनी बोली अपना देश जैसी फिल्में बनाईं। रविंद्र पंजाबी इंडस्ट्री में सक्रीय थे। पता नहीं रब्ब केहदेंयां रंगां च राजी, वेलकम टू पंजाब और पंजाब बोलदा जैसी पंजाबी फिल्मों का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है।