Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs PAK मुकाबले के दौरान प्रशंसकों ने रिजवान को कर दिया इतना परेशान की…इसके बाद रिजवान ने कह दी ये बात की आप भी सुनकर रह जाएंगे हैरान

October 16, 2023

IND vs PAK मुकाबले के दौरान प्रशंसकों ने रिजवान को कर दिया इतना परेशान की…इसके बाद रिजवान ने कह दी ये बात की आप भी सुनकर रह जाएंगे हैरान

नेशनल डेस्क: विश्व कप के लिए भारत आई पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने जहां शानदार मेजबानी का आनंद लिया वहीं कथित तौर पर कुछ प्रशंसकों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान को परेशान किये जाने का मामला भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे एक वीडियो में रिजवान को अहमदाबाद में कुछ प्रशंसकों द्वारा ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ परेशान करते हुए देखा गया।

मैच के दौरान जब लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

यह घटना शनिवार को उस वक्त की है जब भारत-पाक के बीच मैच में बुमराह की गेंद पर आउट होकर रिजवान पवेलियन की ओर लौट रहे थे। इस दौरान प्रशंसकों का एक समूह ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहा था। रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली थी जिसकी मदद से पाकिस्तान ने भारत के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को भारत ने आसानी से हासिल कर लिया और यह टीम की पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में लगातार आठवीं जीत थी।

‘ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं’

विभिन्न राजनेताओं ने इस कृत्य की निंदा की है। द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि प्रशंसकों का ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने भी प्रशंसकों द्वारा रिजवान को परेशान करने की घटना की निंदा की है।

यह भी पढ़ें: भूल कर भी ना कर दें इस देश का समर्थन नहीं तो आप भी हो जाओगे निलंबित, जान लें इस police constable ने किया था…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें