Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Donier Group फैशन हाऊस में परिवर्तन के दौर से गुजर रहा

October 17, 2023

Donier Group फैशन हाऊस में परिवर्तन के दौर से गुजर रहा

 

नई दिल्ली : राजेंद्र अग्रवाल यार्न निर्माण फैब्रिक से लेकर रिटेल क्षेत्र की दुनिया में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, जो अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण और आधुनिकता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। वी.जे.आई.टी. मुंबई से टैक्सटाइल टैक्नोलॉजी में स्वर्ण पदक विजेता के साथ वह कपड़ा उद्योग में उत्कृष्टता और विशेषज्ञता की भावना से प्रविष्ट हुए।

डोनियर ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं मैंटर के रूप में अग्रवाल सदैव परिवर्तनशील रहे हैं। उनके नेतृत्व में डोनियर ग्रुप वर्तमान में एक फैब्रिक टैक्सटाइल कंपनी से भारत के अग्रणी लाइफस्टाइल और फैशन हाऊस में परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

एक कुशल नेता के रूप में राजेंद्र अग्रवाल उत्कृष्टता के प्रति समर्पित, परिवर्तन के प्रति अनुकूलन और नवीनीकरण की निरंतर खोज में प्रयत्नशील रहते हैं । डोनियर ग्रुप ने 2 विश्व प्रसिद्ध कपड़ा कंपनियों जीबीटीएल लिमिटेड और ओसीएम प्राइवेट लिमिटेड का सफलतापूर्वक अधिग्रहण किया है।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें