Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश में बैठ करवाई पत्नी-सास की हत्या, देखें कितनी बेहरमी से किया कत्ल

October 17, 2023

विदेश में बैठ करवाई पत्नी-सास की हत्या, देखें कितनी बेहरमी से किया कत्ल

जालंधर (पंकज) : जालंधर के अमन एनक्लेव गांव भोजोवल में मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहल्ला वासियों ने बताया कि सुबह 10 सूचना मिली कि कुछ अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए, जो घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मार दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने मां-बेटी को वहीं मौके पर जला दिया और फरार हो गए। मौके पर थाना पातरा की पुलिस के साथ उच्च अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कंवरपाल ने बताया कि अमन एन्क्लेव में गुरदास सिंह अपनी बेटी और बीवी के साथ रहता था। गुरदास सिंह की बेटी का पति जसप्रीत सिंह जोकि अमेरिका में रहता है। जिसने कुछ लोगों को सुपारी देकर पत्नी और सास को गोलियां मरवा दी। गुरदास सिंह की पत्नी रणजीत कौर और बेटी गुरप्रीत कौर की हत्या हुई है। डीएसपी ने बताया कि हमला करने आए हमलावरों ने मुंह रुमाल से ढके हुए थे। गुरप्रीत की पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें