Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान से आई Seema Haider ने नवरात्रि में किया नए घर का गृह प्रवेश, वकील एपी सिंह भी पहुंचे

October 18, 2023

पाकिस्तान से आई Seema Haider ने नवरात्रि में किया नए घर का गृह प्रवेश, वकील एपी सिंह भी पहुंचे

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सीमा हैदर ने अपने नए घर का गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश के दौरान सीमा और सचिन के साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आया। इस मौके पर उनके अधिवक्ता एपी सिंह भी पहुंचे। अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि सचिन और सीमा के घर पर आज गृह प्रवेश का कार्यक्रम हुआ। नवरात्रि में देवी मां की पूजा की जाती है. इसके मद्देनजर वह भी नवरात्रि में 9 दिन व्रत रखेंगे। सीमा हैदर और उसका पूरा परिवार नवदुर्गा में दुर्गा मां की पूजा करेगा। फिलहाल, सीमा और सचिन ने अपने घर में एक कमरा बनाया है। एपी सिंह ने कहा कि गृह प्रवेश के कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें