Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amazon ने अपने डीएसपी कार्यक्रम के तहत 12 और लघु एवं मझोले उपक्रमों को जोड़ा

October 18, 2023

Amazon ने अपने डीएसपी कार्यक्रम के तहत 12 और लघु एवं मझोले उपक्रमों को जोड़ा

 

चंडीगढ़: अमेजन इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में अपने आपूर्ति सेवा भागीदार (डीएसपी) कार्यक्रम के तहत 12 और लघु और मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को अपने साथ जोड़ा है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न डिलिवरी भागीदारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर उभरते उद्यमियों का सहयोग करना है। कंपनी के बुधवार को बयान में कहा कि डीएसपी कार्यक्रम के साथ अमेजन इंडिया ने अपने ग्राहकों को उनके सामान की आपूर्ति के लिए करीब 300 एसएमबी के साथ भागीदारी की है।

बयान के अनुसार, पिछले दो साल में अमेजन इंडिया पहले ही लगभग 100 डीएसपी को अपने साथ जोड़ चुकी है और भविष्य में इच्छुक उद्यमियों के लिए और अधिक अवसर खोलेगी। कुल मिलाकर, कंपनी के नेटवर्क में 750 से अधिक शहरों में लगभग 2,000 डिलिवरी स्टेशन हैं, जिनका स्वामित्व अमेजन इंडिया या उसके भागीदारों के पास है।

भारत में अमेजन लॉजिस्टिक्स के निदेशक करुणा शंकर पांडेय ने कहा, ‘‘सही मार्गदर्शन के साथ ये उद्यमी न केवल एक सफल लॉजिस्टिक्स कारोबार और अपनी उद्यमशीलता यात्रा के लिए एक मजबूत आधार बना सकेंगे, बल्कि लोगों के लिए बड़ी संख्या में अवसरों का पारिस्थितिकी तंत्र भी स्थापित करने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें