Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

May 1, 2026

सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

LPG Cylinder Price Hike: 1 मई से नए महीने की शुरुआत के साथ LPG सिलेंडर की कीमतों में अहम बदलाव सामने आया है। जहां आम लोगों को इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं, वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल देखा गया है।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख शहरों में नए रेट इस प्रकार हो गए हैं।

दिल्ली: ₹3,071.50
मुंबई: लगभग ₹3,024
कोलकाता: लगभग ₹3,201.50

यह लगातार तीसरी बार है जब इस साल कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। इससे पहले मार्च में ₹144 और अप्रैल में ₹200 की वृद्धि की गई थी।

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। बड़े शहरों में इसके दाम इस प्रकार बने हुए हैं।

दिल्ली: ₹913
मुंबई: ₹912.50
चेन्नई: ₹928.50
कोलकाता: ₹939

सरकार और तेल कंपनियों ने आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसलिए घरेलू कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा है।

ये भी पढ़ें:

अंतरराष्ट्रीय कारणों का असर

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में अनिश्चित स्थिति का असर ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिसमें पश्चिम एशियाई देशों की अहम भूमिका रही है।

हालांकि, हालिया परिस्थितियों में सप्लाई प्रभावित होने के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। कुछ हद तक रूस जैसे विकल्पों से आयात बढ़ाकर स्थिति संभालने की कोशिश की गई है, लेकिन कमर्शियल सेक्टर पर इसका असर दिखने लगा है।

कमर्शियल सेक्टर पर बढ़ा बोझ

LPG की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने वाला है। गैस महंगी होने से इनके रोज़मर्रा के संचालन खर्च में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इसके अलावा, बाजार में गैस की सप्लाई को लेकर भी थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे आने वाले समय में कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें