Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंधन बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा 245 प्रतिशत उछलकर 721 करोड़ रुपये पर

October 18, 2023

बंधन बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा 245 प्रतिशत उछलकर 721 करोड़ रुपये पर

कोलकाता: निजी क्षेत्र के बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 245 प्रतिशत की जबर्दस्त उछाल के साथ 721 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 209 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जुलाई-सितंबर तिमाही के अंत तक कोलकाता मुख्यालय वाले इस बैंक का ऋण पोर्टफोलियो 1.08 लाख करोड़ रुपये पर था। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.3 प्रतिशत अधिक है।

बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चंद्रशेखर घोष ने बुधवार को बताया कि दूसरी तिमाही के अंत तक बैंक की जमा 1.12 लाख करोड़ रुपये पर थी। यह सालाना आधार पर 12.8 प्रतिशत की वृद्धि है। बैंक की तरफ से शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के मुताबिक, आलोच्य अवधि में बैंक की कुल आय बढक़र 5,032 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4,250 करोड़ रुपये थी। इस दौरान इसकी शुद्ध ब्याज आय भी पिछले साल के 2,193 करोड़ रुपये की तुलना में बढक़र 2,443 करोड़ रुपये हो गई।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें