Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्या रिटायर हो सकती है, लेकिन दौलत कभी नहीं…Sikandar Kher ने कही यह बात

October 18, 2023

आर्या रिटायर हो सकती है, लेकिन दौलत कभी नहीं…Sikandar Kher ने कही यह बात

 

मुंबई: क्राइम थ्रिलर ड्रामा ‘आर्या’ सीजन 3 को लेकर एक्साइटेड एक्टर सिकंदर खेर ने कहा कि उनका किरदार दौलत कभी भी रिटायर नहीं होगा, भले ही स्टोरी की डिमांड क्यों न हो। इस सीरीज में सुष्मिता सेन आर्या सरीन का किरदार निभा रही हैं। दौलत आर्या के साथ उसका मजबूत सहारा बनकर खड़ा है। उसने आर्या की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए। वह आर्या का समर्थन करने के लिए मैदान में डटा हुआ है।

आर्या के साथ अपने किरदार के संबंध के बारे में विस्तार से बताते हुए, सिकंदर ने कहा, ‘दौलत रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच सकता क्योंकि जब तक आर्या है, दौलत भी रहेगा। मैं दौलत को सिकंदर के रूप में महसूस करता हूं।‘ उन्होंने कहा, ’कभी-कभी आप किसी के प्यार में इतनी गहराई तक डूब जाते हैं कि आपको कुछ समझ ही नहीं आता। आप यह भी नहीं जानते कि आप उस व्यक्ति से प्यार क्यों करते हैं।’

मिलन टॉकीज’ फेम एक्टर ने कहा, ‘हो सकता है कि वे आपसे प्यार न करें, लेकिन आपका प्यार बढ़ता रहता है। जिस तरह जानवर निस्वार्थ प्यार करते हैं, ठीक उसी तरह दौलत भी आर्या से प्यार करता है। वह जानता है कि वह कभी रिटायर नहीं होंगे; आर्या हो सकती है, लेकिन दौलत कभी नहीं।’ तीसरे सीजन में, आर्या की नजर नशीली दवाओं की आपूर्ति और परिवहन पर है।““

लेकिन इला अरुण उसे रोक लेती है, जो खुद इस खेल निर्वविाद रानी है। राम माधवानी द्वारा निर्देशित और अमिता माधवनी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मति ‘आर्या 3’ 3 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें