Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर रामलीला मंच में शरारती तत्वों ने लगाई आग, वहीं सो रहे पात्रों ने मुश्किन से पाया काबू

October 19, 2023

अमृतसर रामलीला मंच में शरारती तत्वों ने लगाई आग, वहीं सो रहे पात्रों ने मुश्किन से पाया काबू

अमृतसर के रईया में श्री राम लीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री राम लीला के मंच पर आज सुबह 4 बजे किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। भगवान का शुक्र है कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्टेज को काफी नुकसान पहुंचा है। मंच पर सो रहे पात्रों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। ये हरकत के बाद लोग भड़क उठे हैं। उनका कहना है की इन शरारत करने वाले लोगों को माफ़ नहीं किया जायेगा।

वहां सोए लोगों ने बताया कि ये आग सुबह 4 बजे के करीब लगाई गई है। किसी ने हमे मारने की कोशिश की है। जब तक हमारी नींद खुली तब तक वहां लगे पर्दे जल चुके थे। हमने अपने आप को बड़ी मुश्किल से बचाया। उन्होंने आगे कहा कि हमें अभी तक नहीं पता चला कि किसकी हमारे साथ इतनी दुश्मनी है उसने हमें लागतबाजी में मारना चाहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें