Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

TRAI ने दूरसंचार विभाग को स्पेक्ट्रम नीलामी के सुझावों पर गौर करने को कहा 

October 19, 2023

TRAI ने दूरसंचार विभाग को स्पेक्ट्रम नीलामी के सुझावों पर गौर करने को कहा 

नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार विभाग से स्पेक्ट्रम की नीलामी के संबंध में पिछले साल की गई अपनी अनुशंसा पर विचार करने को कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। दूरसंचार विभाग में सलाहकार (वॉयरलेस) गुलाब चंद ने यहां ‘इंडिया स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट’ सम्मेलन में एक परिचर्चा में शिरकत करते हुए कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष के अंत या अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में स्पेक्ट्रम की नीलामी करने की पूरी कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के संबंध में पिछले साल की गई अपनी अनुशंसाओं पर दूरसंचार विभाग को गौर करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए स्पेक्ट्रम मूल्य और अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित सुझाव देने में अभी वक्त लगेगा। चंद ने कहा कि निचले बैंड में पहले आवंटित किए जा चुके स्पेक्ट्रम की अवधि इसी वित्त वर्ष में खत्म होने वाली है और दूरसंचार कंपनियों को फिर से ये स्पेक्ट्रम लेने होंगे।

उन्होंने कहा, “ऐसी स्थिति में हम स्पेक्ट्रम नीलामी को इसी वित्त वर्ष, अन्यथा अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में आयोजित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर, 2021 में फैसला किया था कि स्पेक्ट्रम की नीलामी हरेक वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में सामान्य तौर पर होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें