Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

May 1, 2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बरगी डैम में चलने वाला एक क्रूज तेज आंधी-तूफान के कारण पलटकर डूब गया। उस समय क्रूज में करीब 31 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शाम के समय अचानक तेज आंधी और तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के कारण पानी में लहरें उठने लगीं, जिससे क्रूज असंतुलित होकर पलट गया और डूब गया। बताया जा रहा है कि यह क्रूज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा संचालित किया जाता था।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

सरकार की प्रतिक्रिया

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देगी।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक घटना बताया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज किया जाए, ताकि लापता लोगों को जल्द खोजा जा सके। साथ ही उन्होंने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने और क्रूज संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें