Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आखिर चलती ट्रेन में तेजी से क्यों कम हो जाती हैं फोन की बैटरी…जानिये क्या है कारण

October 19, 2023

आखिर चलती ट्रेन में तेजी से क्यों कम हो जाती हैं फोन की बैटरी…जानिये क्या है कारण

 

नई दिल्ली: ट्रैन में सफर करना तो सब को पसंद होता है। अगर आपने भी कभी ट्रेन में सफर किया है तो देखा होगा कि ट्रैवलिंग के दौरान फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है। फोन हमारे लिए आज के समय में बहुत ज़रूरी चीज़ बन गई है। छोटे से छोटे काम के लिए अब फोन का इस्तेमाल करना पड़ता है।

चाहे खाना ऑर्डर करना हो, कहीं जाने के लिए कैब बुक करना हो या फिर कहीं की लोकेशन देखना, हर चीज़ के लिए फोन की ज़रूरत पड़ती है। हम में से ज़्यादातर लोगों ने ट्रेन में तो सफर किया ही होगा, और अगर किया है तो यकीनन ये भी नोटिस किया होगा कि ट्रेन में फोन की बैटरी बहुत तेजी से कम हो जाती है. क्या आपने कभी सोचा है क ऐसा क्यों होता है?

ऐसा होने का सबसे पहला कारण है नेटवर्क सर्च. जब भी हम किसी दूसरे क्षेत्र में जाते हैं तो हमारे फोन का नेटवर्क जोन बदल जाता है। आपको बता दें कि, चाहे आप बस से सफर कर रहे हों या फिर ट्रेन से, लंबे ट्रैवल के दौरान लगातार क्षेत्र बदलते रहते हैं. जब लगातार जोन बदलता है और इसकी वजह से फोन का नेटवर्क लगातार चेंज होता है. नेटवर्क सर्च के कारण फोन की बैटरी जल्दी से ड्रेन हो जाती है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें