Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लीयुआन और विदेशी नेताओं की पत्नियों ने चीनी कला और शिल्प संग्रहालय का किया दौरा

October 19, 2023

फंग लीयुआन और विदेशी नेताओं की पत्नियों ने चीनी कला और शिल्प संग्रहालय का किया दौरा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने 18 अक्तूबर को तीसरे बेल्ट एंड रोड अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच में भाग लेने वाले विदेशी नेताओं की पत्नियों के साथ चीनी कला और शिल्प संग्रहालय यानी गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत संग्रहालय का दौरा किया।

संग्रहालय में फंग लीयुआन और विदेशी नेताओं की पत्नियों ने जेड नक्काशी, कढ़ाई, बांस की लकड़ी पर नक्काशी और अन्य उत्कृष्ट शिल्पों की सराहना की। गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत के उत्तराधिकारियों ने कई शिल्पों का कौशल दिखाया।

फंग लीयुआन और मेहमानों ने चीनी ओपेरा की संस्कृति और गुकिन कला का परिचय भी सुना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। मेहमानों ने चीनी परंपरागत संस्कृति के आकर्षण को पूरी तरह महसूस किया।

फंग लीयुआन ने कहा कि संस्कृति बेल्ट एंड रोड से जुड़े देशों के बीच एकता और सहयोग का आध्यात्मिक बंधन है। संस्कृति आदान-प्रदान से रंगीन होती है और सभ्यता आपसी सीख से समृद्ध होती है। आशा है कि हमारे बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान घनिष्ठ होगा और पीढ़ी दर पीढ़ी मित्रता का विकास किया जाएगा, ताकि समान विकास हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें