Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

October 19, 2023

बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर एक बाइक सवार को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामपुरवा निवासी सनातन (25) पुत्र राम खेलावन के खेत में सब्जी लगी हुई है। गुरूवार सुबह सनातन बाइक से मूली और पालक बेचने के लिए नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित नैनिहा सब्जी मंडी बाइक से जा रहा था। सुबह बाइक सवार हाइवे पर खपरा वन चौकी के सामने पहुंचा,तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद लोग मौके पर पहुंचे तो युवक का शव सड़क पर पड़ा देखा। सूचना परिवार के लोगों को दी गई वहीं हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर बाद जाम हटाने में सफल रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें