Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी धन गबन करने वाली पूर्व ग्राम प्रधान को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

October 19, 2023

सरकारी धन गबन करने वाली पूर्व ग्राम प्रधान को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गुरुवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ एवं वाल्टरगंज थाने की पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये के इनामी पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि वाल्टरगंज थाने मे विकास खण्ड सल्टौवा गोपालपुर के सहायक विकास अधिकारी शिव कुमार लाल ने ग्राम पंचायत पोखरभिटवा में 05 लाख 50 हजार 98 रूपये के कार्य में अनियमितता बरत कर पूर्व ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा था लेकिन गिरफ्तारी न हो पाने के कारण 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, जिसमें गुरुवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ एवं वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने विजय लक्ष्मी चौधरी (47) को उनके भाई के घर मुंडेरवा बाजार से गिरफ्तार किया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें