Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nestle India का तिसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 37.28% तक बढ़ा

October 20, 2023

Nestle India का तिसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 37.28% तक बढ़ा

 

नई दिल्ली: मैगी, कॉफी जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली नेस्ले इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तिसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 37.28 प्रतिशत बढक़र 908.08 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में मुनाफा 661.46 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में शुद्ध बिक्री 9.43 प्रतिशत बढक़र 5,009.52 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 4,577.44 करोड़ रुपये थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल खर्च 5.92 प्रतिशत बढक़र 3,954.49 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,733.12 करोड़ रुपये था।

नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 10.33 प्रतिशत बढक़र 4,823.72 करोड़ रुपये हो गई, जो 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4,371.99 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इसका निर्यात 9.56 प्रतिशत घटकर 185.80 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 205.45 करोड़ रुपये था।परिचालन आय जुलाई-सितंबर तिमाही में 9.45 प्रतिशत बढक़र 5,036.82 करोड़ रुपये रही।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें