
नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के कोने-कोने तक जल्द ही पीएम ई बस सेवा होगी। शहरवासियों को जल्द ही अच्छे ट्रांसपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है है। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर में जेवर से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक के 37 रूट फाइनल किए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण ने भी तैयारी पूरी कर ली है, जल्द ही सेक्टर-90 स्थित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) सिटी बस डिपो से 100 मिडी बसों (9 मीटर) का संचालन शुरू कराया जाएगा। तैयार रूट में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना, जेवर एयरपोर्ट तक शामिल किया गया है।
बस संचालन के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) तैयार करने का काम नोएडा ट्रैफिक सेल (एनटीसी) की ओर से शुरू कर दिया गया है। बुधवार को एनटीसी ने 37 रूट को लेकर यूएमटीसी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की, इससे पूरा जिला सिटी बस सेवा के नेटवर्क से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सिटी बस के संचालन में सुबह पांच से रात 11 बजे तक सेवा शहरवासियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...