Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमिताभ बच्चन ने KBC में पूछा रामायण से जुड़ा सवाल, जवाब दिलवाएगा 6.4 लाख, आप भी करें ट्राई

October 22, 2023

अमिताभ बच्चन ने KBC में पूछा रामायण से जुड़ा सवाल, जवाब दिलवाएगा 6.4 लाख, आप भी करें ट्राई

बॉलीवुड के बिग बी का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है और इस शो को बेहद प्यार भी मिल रहा है। ऐसे में हाल ही में शो में राजस्थान के बारमर में रहने रुगनाथ राम शो में आए थे। अमिताभ बच्चन के अपोज़िट हॉटसीट पर बैठे और बड़ी ही बुद्धिमानी से गेम को खेला। जानकारी के लिए बता दें के 34 वर्षीय रुगनाथ ने ख़ुलासा किया कि वो अपनी उच्च पढ़ाई घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते जारी नहीं रख पाए। वो 19 साल से बतौर कारपेंटर काम कर रहे हैं। ऐसे में रघुनाथ राम को एक सवाल पूछा गया था जो के उन्हें 6.40 लाख रुपए जीता गया। सवाल की बात करें तो उनसे पूछा गया था, वो रामायण से जुड़ा था। क्या आपको इसका जवाब पता है?

सवाल था-
रामायण के मुताबिक, रावण की तलवार का नाम क्या था?

A- चंद्रहास

B- शारंग

C- पौंड्र्

D- मणिपुष्पक

बिना किसी देरी के रुगनाथ राम ने इसका सही जवाब बता दिया था। इसका सही जवाब था A- चंद्रहास। इससे रुगनाथ बेहद खुश हए और बेहद इमोशनल भी हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें