Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yes Bank का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 48% के उछाल के साथ 228.64 करोड़ पर पहुंचा 

October 22, 2023

Yes Bank का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 48% के उछाल के साथ 228.64 करोड़ पर पहुंचा 
मुंबई: निजी क्षेत्र के यस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 48 प्रतिशत उछाल के साथ 228.64 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 160.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। हालांकि, जून, 2023 तिमाही में यह 347 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में 11.2 प्रतिशत कर्ज वृद्धि के बावजूद इसकी मुख्य शुद्ध ब्याज आय 1,925 करोड़ रुपये रही।
इस दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) घटकर 2.3 प्रतिशत रह गया। असुरक्षित कर्ज में सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) 2.1 प्रतिशत रहीं जबकि बैंक का खुदरा एनपीए 1.4 प्रतिशत और कुल एनपीए दो प्रतिशत रहा। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि बैंक का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में कर्ज में 15 प्रतिशत वृद्धि और जमा में 18 प्रतिशत वृद्धि करना है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक छोटा कर्ज देने वाली एक कंपनी को भी खरीदने की कोशिश में है लेकिन अभी तक इस बारे में बताने के लिए कुछ नहीं है। कुमार ने कहा कि बैंक की चालू वित्त वर्ष में 150 नई शाखाएं खोलने की योजना है, जिनमें से 20 शाखाएं खोली जा चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें