Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

May 1, 2026

Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Labour Day: हर साल 1 मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन कामगारों और श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। भारत में भी इस दिन को कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इस दिन यानि आज के दिन कौन-कौन सी सेवाएं बंद रहेंगी और क्या खुला रहेगा।

क्या-क्या रहेगा बंद?

मजदूर दिवस के अवसर पर आमतौर पर सरकारी कार्यालय, अदालतें, स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। कई निजी संस्थान भी इस दिन छुट्टी देते हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में कुछ फैक्ट्रियों में काम आंशिक या पूरी तरह से बंद किया जा सकता है। बैंकों की बात करें तो यह राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकता है कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, जबकि अन्य जगहों पर खुले भी रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

क्या रहेगा चालू?

जरूरी सेवाएं जैसे अस्पताल, मेडिकल स्टोर, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहती हैं। इसके अलावा किराना दुकानें, मॉल, रेस्टोरेंट और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं भी अधिकांश स्थानों पर चालू रहती हैं। सार्वजनिक परिवहन बस, ट्रेन और मेट्रो भी आम दिनों की तरह संचालित होते हैं।

ये भी देखें :

बैंक छुट्टियों को लेकर क्या कहता है RBI?

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 1 मई को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, गोवा और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं। अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं।

ये भी देखें :

डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और ई-कॉमर्स सेवाओं पर इस अवकाश का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। ये सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें