Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के इस मशहूर रेस्तरां में लगी भयानक आग, सब कुछ हो गया राख

October 22, 2023

जालंधर के इस मशहूर रेस्तरां में लगी भयानक आग, सब कुछ हो गया राख

जालंधर (पंकज) : जालंधर के मॉडल टाऊन के Brew Times रेस्तरां में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इमारत से आग की लपटे निकल रही थी और बहुत भयानक धुआं निकल रहा था। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी देते हुए मार्केट कमेटी के अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने बताया कि इस बिल्डिंग में वेल्डिंग का काम चल रहा था और वेल्डिंग की चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में आग लग गई। जिससे वहां का सारा सामन जल गया।

पहले प्यार, शक, जादू फिर हत्या…स्विट्जरलैंड से आई महिला का इस तरह किया कत्ल

उन्होंने कहा कि स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक लड़की जो स्टाफ सदस्य थी वह धुएं के कारण बेहोश हो गई। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी वीके भगत ने बताया कि जैसे ही इमारत में आग लगने की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे और बिना किसी जान-माल के नुकसान के आग पर काबू पा लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें