Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prestige Group की कस्तूरबा गांधी मार्ग पर लक्जरी आवासीय परियोजना शुरू करने की योजना 

October 22, 2023

Prestige Group की कस्तूरबा गांधी मार्ग पर लक्जरी आवासीय परियोजना शुरू करने की योजना 
नई दिल्ली: बेंगलुरु की कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की योजना मध्य दिल्ली में एक स्थानीय रियल एस्टेट फर्म के साथ मिलकर एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने की है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) इरफान रजाक ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह आवासीय संपत्तियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली में और जमीन तलाश रहे हैं।
प्रेस्टीज एस्टेट्स दिल्ली-एनसीआर में कुछ साल पहले उतरी थी। यह दिल्ली के एयरोसिटी में पहले से ही वाणिज्यिक परियोजना पर काम कर रही है, वहीं नोएडा के सेक्टर-150 में मध्यम आय वर्ग के लिए आवासीय परियोजना को ‘ऐस ग्रुप’ के साथ साझेदारी कर रही है। रजाक ने कहा, ह्लनोएडा के सेक्टर 150 में परियोजना की मंजूरी काफी समय से अटकी हुई है।
हम 15 एकड़ की मध्यम आय वाली आवास परियोजना शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।वह मिस्र में पांच-आठ अक्टूबर को आयोजित क्रेडाई-नैटकॉन के कार्यक्रम के इतर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, ह्लहमने दिल्ली के केजी (कस्तूरबा गांधी) मार्ग पर लगभग एक एकड़ जमीन पर एक बहुत ही उच्चस्तरीय परियोजना ली है। यह टीडीआई के साथ जेडीए (संयुक्त विकास समझौता) है। हमने अभी आरंभिक दस्तावेज तैयार किए हैं।
हमने कुछ कर्ज चुकाने के लिए इंडियाबुल्स को शुरुआती भुगतान कर दिया है। रजाक ने कहा, ह्लपरियोजना विचाराधीन है और मंजूरी के चरण में है। इसके चालू वित्त वर्ष में ही शुरू होने की उम्मीद है। एयरोसिटी में दो होटलों के निर्माण वाली वाणिज्यिक परियोजना 2025-26 तक पूरी हो जाएगी। रजाक ने कहा कि कंपनी दिल्ली-एनसीआर में और जमीन तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें