Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांसी में संयुक्त पात्रता ग्रुप डी की परीक्षा देते मुन्ना भाई काबू

October 22, 2023

हांसी में संयुक्त पात्रता ग्रुप डी की परीक्षा देते मुन्ना भाई काबू

हांसी शहर पुलिस ने आज हांसी के एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दुसरे के स्थान पर ग्रुप डी की परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को काबू किया है। पकड़े गए मुन्ना भाई की पहचान हिसार जिले के राजली गांव विकास के रूप में हुई है। विकास अपने दोस्त फतेहाबाद के सांचला गांव निवासी प्रमोद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले कर पुछताछ आरंभ कर दी है।

यह जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी उदयभान गोदारा ने बताया कि उनके पास पंचकूला एनटीए हैडक्वार्टर से सूचना आई थी और एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 6 में परीक्षा दे रहे प्रमोद नामक परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक और आधार कार्ड पर लगी फोटो मैच नहीं कर रही है। एनटीए पंचकूला से मिले आदेश पर उन्होंने तुरंत एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंच एनटीए द्वारा बताए गए परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने बताया कि वह राजली गांव का रहने वाला है और वर्तमान में सिंचाई विभाग में ग्रुप डी के पद पर कार्यरत है और वह अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने प्रमोद या किसी अन्य गिरोह से रुपए लेकर परीक्षा तो नहीं दी है। वहीं परीक्षार्थी प्रमोद की तलाश आरंभ कर दी है। उदयभान गोदारा ने बताया कि असल परीक्षार्थी प्रमोद से पुछताछ के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ पाएगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें