
India vs New Zealand World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अब भारत के पास 10 अंक हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए। 274 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 46, रवींद्र जडेजा ने 39 और केएल राहुल ने 33 रन बनाए. कीवी टीम के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए.
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 273 रन बनाए थे. डेरेल मिचेल ने 127 गेंदों पर 130 रनों की शतकीय पारी खेली. जबकि रचिन रवींद्र ने 87 गेंदों पर 75 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सके. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले. बुमराह और सिराज ने 1-1 विकेट लिया. भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...