Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश में भयानक रेल हादसा: दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 20 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घायल

October 23, 2023

बांग्लादेश में भयानक रेल हादसा: दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 20 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घायल

बांग्लादेश में आज दो ट्रेनों की टक्कर हो गई। यहां के अखबार के मुताबिक घटना में अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। करीब 100 लोग घायल हैं। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर है। यह टक्कर किशोरगंज इलाके में हुई। एक पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर खड़ी गुड्स ट्रेन से टकरा गई। कई लोग अब भी पैसेंजर ट्रेन के कम्पार्टमेंट्स में फंसे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है। बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहां सिकदर ने कहा कि मलबे से अब तक 15 शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं। ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मालगाड़ी ने एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। कई लोग अब भी ट्रेन के नीचे फंसे हुए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे दबे हुए हैं। अग्निशमन सेवा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें