Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सलमान झूठा है’ 55 साल के इस फेमस एक्टर का दबंग खान पर फूटा गुस्सा, कहे तीखे बोल

October 24, 2023

‘सलमान झूठा है’ 55 साल के इस फेमस एक्टर का दबंग खान पर फूटा गुस्सा, कहे तीखे बोल

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें 90 दशक के बेहतरीन चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान को झूठा बोलै है। बता दें के ये वीडियो पुरानी है लेकिन ये काफी वायरल हो रही है। बता दें के ये वीडियो कॉफी विद करण का का है जो के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कुछ कुछ होता है में सेकेंड लीड के लिए कई स्टार्स को अप्रोच किया था। जिसमें सैफ अली खान और चंद्रचूड़ शामिल थे। लेकिन आखिरी में सलमान खान इस रोल को करने के लिए राजी हुए थे।

कॉफी विद करण में सलमान खान से करण जौहर ने बात की थी। जिसमें वह सलमान से कहते हैं कि मुझे याद है जब मैं रोल के लिए पहली बार आया था। सैफ और चंद्रचूड़ ने रोल के लिए मना किया था और आपने मुझसे कहा था कि कोई भी इसे नहीं करेगा। आप कल आकर मुझसे मिलिए. सलमान कहते हैं- शाहरुख खान को फिल्म में कास्ट करना मुश्किल नहीं था लेकिन उस समय अमन के लिए कास्ट करना आपके लिए मुश्किल था क्योंकि सैफ और चंद्रचूड़ दोनों उस समय कुछ नहींकर रहे थे। फिर भी उन्होंने मना कर दिया. मैंने ये किया करण लेकिन उसके बाद आपने कभी मेरे साथ काम नहीं किया।

ऐसे में सलमान खान और करण जौहर की इस वीडियो पर चंद्रचूड़ ने कमेंट किया था। जिसका स्क्रीनशॉर्ट वायरल हो रहा है। इस पर चंद्रचूड़ ने कमेंट किया- झूठ सलमान का। जिसके जवाब में यूजर ने लिखा- झूठ? क्या आपको अप्रोच नहीं किया गया था। इसके जवाब में चंद्रचूड़ ने लिखा- मेरे पास जोश, दाग द फायर, क्या कहना, सिलसिला है प्यार का… जैसी कई फिल्में थीं. मैंने ऑप्शन चुना।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें