Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर की कार्यकारिणी घोषित, किरण राणा और अंजू बाला को सौंपा महामंत्री का दायित्व

October 25, 2023

महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर की कार्यकारिणी घोषित, किरण राणा और अंजू बाला को सौंपा महामंत्री का दायित्व

सुजानपुर (गौरव जैन) : महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 सचिव, 1 मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए हैं। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी विस्तार करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारीयो से चर्चा करके ही कार्यकारिणी घोषित की गई है।

उन्होंने बताया कि मोनिका चौधरी, सीमा देवी, इंदु बाला, सुनीता देवी, विमला रागड़ा को उपाध्यक्ष, किरण राणा, अंजू राणा को महामंत्री, सरोज बाला, सुषमा देवी, समस्या देवी, सरोज देवी, श्रेष्ठा ठाकुर, सीमा धीमान को सचिव, हिंदू शर्मा मीडिया प्रभारी, रेखा देवी शह मीडिया प्रभारी, पुष्पा ठाकुर को कार्यालय सचिव, मंजू देवी को सोशल मीडिया प्रभारी, नेहा कुमारी शह सोशल मीडिया प्रभारी, रजनी कुमारी को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ कार्यकारिणी में 26 सदस्य नियुक्त किए गए हैं, जिसमें प्रेमलता, अनीता देवी, मंजू देवी, पूनम धीमान, शशि वाला, सुमन देवी, पूनम ठाकुर, कांता देवी, हिमांशु, सपना देवी, शारदा चंदेल, अनीता देवी, रीना ठाकुर, वंदना राणा, चंदा कुमारी, पिंकू देवी, बबिता देवी, नीलम कुमारी, शर्मिला देवी, उमा देवी, संतोष कुमारी, अनुवाला, नीलम कुमारी, सरोज राणा, रजनी वाला, रीना देवी, उमा देवी शामिल हैं।

जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति बेहतरीन काम करके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पक्ष में बमपर मतदान करवाएगी। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश सरकार के वायदा खिलाफी के खिलाफ घर घर जाकर लोगों को जागृत करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें